Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में कोन पुलिस ने बंगाल वध के लिए ले जाए जा रहे 25 गोवंश सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में कोन पुलिस ने बंगाल वध के लिए ले जाए जा रहे 25 गोवंश सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -1/11/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में कोन पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में वध के लिए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 25 गोवंशों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, पुलिस अनुसार चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह करीब 4 बजकर 50 मिनट के करीब कोन पुलिस टीम को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर काफी संख्या में गोवंश को पीटते हुए पैदल बिहार की ओर ले जा रहे हैं। कोन पुलिस सूचना पर अमिलाधाम गरवान मार्ग पर बहदौरा झरिया के पास घेराबंदी कर लिया तभी पुलिस को देखकर चार तस्कर जंगल में भाग गये एक को पकड़ द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त राम विचार पुत्र स्वर्गीय मनोहर निवासी बेलछ, थाना चोपन बताया जा रहा। पुलिस अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि गोवंशों को रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और मिर्जापुर सीमा के गांवों से सस्ते में खरीदकर बेलछ में इकट्ठा कर पैदल हांकते हुए चेरुईगरवान, अमिलाधाम के नीचे से मुहअना जंगल होते हुए बैजनाथे के रास्ते बिहार ले जाकर बंगाल में वध के लिए बेचा जाता था। वाहन के बजाय जंगल और पहाड़ी रास्तों का इस्तेमाल इसलिए किया जाता था ताकि पुलिस से बचा जा सके। बरामद 25 गोवंशों में 8 बैल, 3 बछड़े, 8 गाय और 6 बछिया शामिल हैं। कोन पुलिस ने मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजने की कार्रवाई कर फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड का सोनभद्र में सभी थानों व पुलिस लाइन में सजीव प्रसारण हुआ 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -31/10/206   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *