यूपी -सोनभद्र
दिनांक -01/11/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे

बीना (सोनभद्र)। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति रासपहरी की ओर से मिलन समारोह एवं सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामलीला समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं रामलीला मंडली के सभी पात्रों ने सहभागिता कर आपसी एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरी ने रामलीला आयोजन से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं समिति के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं रामलीला मंडली के पात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और अनुशासन के चलते रामलीला का आयोजन हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में विधिवत संपन्न हो सका। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर कमलेश कुमार मिश्रा, दुखी सिंह, भोलानाथ सोनकर, अखिलेश कुमार अग्रहरी, हरि प्रसाद, हीरा सिंह, हीरा सिंह मरकाम, सुदामा प्रजापति, अशोक कुमार कुशवाहा, अमरनाथ, इंद्रजीत सोनू, अमन कुमार अग्रहरी, आशुतोष कुमार अग्रहरी, सीताराम प्रजापति, अरुण प्रजापति, धर्मेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
News Point 24×7

News Point 24×7