Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र स्थित रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर पुलिस सहायता केंद्र का सदर विधायक व एसपी ने फिता काटकर उद्घाटन किया 

सोनभद्र स्थित रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर पुलिस सहायता केंद्र का सदर विधायक व एसपी ने फिता काटकर उद्घाटन किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक – 16/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के अंतर्गत हृदय स्थल कहे जाने वाले बढ़ौली चौक पर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यहां नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का भव्य तरीके से राबर्ट्सगंज सदर विधायक भूपेश चौबे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फिता काटकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार पूजा-पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके बाद दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुलिस सहायता केंद्र जनता को समर्पित किया। उद्घाटन के बाद विधायक और एसपी ने केंद्र के अंदर की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आमजन से शालीनता से पेश आने के दिशा – निर्देश दिए। बढ़ौली चौक का क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज नगर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है, यहां सुबह से लेकर देर रात तक बाजार, स्कूल, कॉलेज और कचहरी आने – जाने वाले लोगों का आना-जाना रहता है। चौराहे से कई प्रमुख मार्ग जुड़ते हैं, इसलिए अक्सर जाम, छोटी-मोटी कहासुनी या अन्य आपात स्थितियां भी बनी रहती हैं। ऐसे में लोगों की सहायता के लिए थाना रॉबर्ट्सगंज तक जाना पड़ता था, जिसमें समय भी लगता था। इस नई व्यवस्था से अब यहा पर 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी बनी रहेगी। कोई भी महिला, बुजुर्ग, छात्र या व्यापारी अगर किसी परेशानी में है तो उसे तुरंत सहायता मिल सकेगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य पुलिस को जनता के और करीब लाना है ताकि लोगों में सुरक्षा का भाव और मजबूत हो। इसके साथ ही केंद्र और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। इन कैमरों की मदद से संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखी जाएगी, जिससे चोरी, छिनैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में आसानी होगी। इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सोनभद्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यह सहायता केंद्र उसी कड़ी का एक हिस्सा है। यह सिर्फ एक पुलिस चौकी नहीं बल्कि लोगों के भरोसे का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय सहित थाना रॉबर्ट्सगंज के प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के कई सभासद, व्यापारी और गणमान्य नागरिकों ने भी पहुंचकर इस पहल का स्वागत किया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *