Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र एसपी ने पुलिस लाइन में परेड कि सलामी लेकर पुलिस टीम भावना के लिए टोलीवार ड्रिल व दौड कराया 

सोनभद्र एसपी ने पुलिस लाइन में परेड कि सलामी लेकर पुलिस टीम भावना के लिए टोलीवार ड्रिल व दौड कराया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -16/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

112 , विभिन्न थानों के वाहनों व उपकरणों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मेस में भोजन कर गुणवत्ता की जांच की

सोनभद्र। सोनभद्र एसपी ने पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर अनुशासन बनाए रखने हेतु पुलिस कर्मियों से टोलीवार ड्रिल एवं दौड़ कराया तथा शस्त्रो के संबंध में प्रशिक्षण, अभ्यास,डायल 112 विभिन्न थानों से आए वाहनों की चेकिंग परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर ,मेस ,बैरक, पुलिस लाइन परिसर सहित मेस में भोजन कर उसके गुणवत्ता की जांच किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को परेड की सलामी लिया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 एवं जिले के विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन चेकिंग कर उनकी तकनीकी स्थिति,साफ सफाई, रख-रखाव,दंगा नियंत्रण, उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता,कार्यशीलता का परिक्षण, वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को वाहनों एवं उपकरणों का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस रिस्पांस के लिए सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। परिवहन शाखा के निरिक्षण अभिलेख, रख-रखाव , फिटनेस उपलब्धता संसाधनों की स्थिति का जायजा, वाहनों को सदैव दुरुस्त, क्रियाशील रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता,स्वाद, साफ-साफ का जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे मेस व्यवस्था एवं बेहतर स्वास्थ्याए सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन के समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने एवं उच्चतम स्तर बनाए रखने तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *