यूपी -सोनभद्र
दिनांक -20/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

277 पेटियों व 100 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 15,680 बोतल में कुल 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं मोबाइल फोन बरामद

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने भूसी की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

वीओ – रविवार को दुद्धी थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान सूचना मिली कि रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग ढलान मोड़ के पास ट्रक संख्या JK05G3831 अनियंत्रित होकर पलट गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो ट्रक पलटा हुआ मिला और चालक फरार था। ट्रक की तलाशी लेने पर भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई शराब बरामद कि गई।
वीओ – पुलिस के अनुसार ट्रक से कुल 277 पेटियों और 100 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 15,680 बोतल शराब जिसकी कुल मात्रा 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब,1 मोबाइल फोन और ट्रक संख्या JK05G3831
बरामद किया शराब और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई जा रही है।
वीओ – पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर बीएनएस एवं धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर फरार तस्करों की तलाश और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में की गई।
बाइट ( विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7