Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में आकाशीय बिजली के चपेट में आकर घायलावस्था में कथित उपचार न मिलने से मौत के बाद हंगामा

सोनभद्र में आकाशीय बिजली के चपेट में आकर घायलावस्था में कथित उपचार न मिलने से मौत के बाद हंगामा


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -12/9/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे /शत्रुधन कुमार

 

 

परिजनों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन कार्रवाई की मांग कि गई

 

अस्पताल में समय पर कोई भी डाक्टर कर्मचारी न मिलने का आरोप

 

सोनभद्र। सोनभद्र में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तियरा हॉस्पिटल के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

 

वीओ – बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया था, जिसे तियरा हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

 

वीओ – मामले को लेकर अस्पताल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने सड़क जाम नहीं किया है, न ही अस्पताल को घेरा है, वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

वीओ – प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सीएमओ मौके पर आकर पूरे मामले की जांच कराएं। उनका कहना है कि घायल को समय पर उचित इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।

 

वीओ – सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुटी है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

 

बाइट ( सुकवारी मृतक नाबालिग लड़के कि मां सोनभद्र)

 

बाइट ( रामसुरत मृतक का चाचा सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में एनसीएल बीना-कृष्णशिला खदान से निकला पानी-मलबा आधा दर्जन घरों में घुसकर मचाया तबाही, रिहन्द में भी जाकर मिलने से प्रदूषित करेगा

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -11/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *