मध्यप्रदेश सिंगरौली
दिनांक -4/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

मध्यप्रदेश- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक महोदय, सिंगरौली थियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन व एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मरस्कोले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रेताओं को गिरफ्तार किया। बीते रात आगामी त्योहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर रात्रि गश्त व वाहन चेकिंग के दौरान अचानक ग्राम झारा की ओर से एक चार पहिया वाहन रेनाल्ट क्विड ग्रे रंग की कार आते दिखी जो पुलिस को देखकर रुक गई व मोड़ने का प्रयास करने लगी संदिग्ध लगने पर उक्त वाहन को पुलिस ने रुकवाया जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या CG 12 AQ 8157 था। वाहन में बैठे दो व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर चालक अरविंद उर्फ सिब्बू सेन पिता रामनरेश सेन उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं 12 मेला मैदान थाना सोहागपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश रामसजीवन साहू पिता रामप्रसाद साहू उम्र 43 वर्ष ग्राम बंजारी थाना सरई जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश बताया गया। वाहन कि तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में अवैध मादक पदार्थ गांजा करीब 2 किलो 65 ग्राम रखा होना पाया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 8/20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मौके पर विधिवत् कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया। कुल कीमत 530000 को विधिवत जप्त कर दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। अभियुक्त अरविंद उर्फ सिब्बू सेन पिता रामनरेश सेन उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं 12 मेला मैदान थाना सोहागपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश रामसजीवन साहू पिता रामप्रसाद साहू उम्र 43 वर्ष ग्राम बंजारी थाना सरई जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश अवैध मादक पदार्थ गांजा 2 किलो 65 ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30000 हजार रुपये तथा चार पहिया वाहन रेनाल्ट क्विड ग्रे रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन क्र. CG 12 AQ 8157 कीमत 500000 लाख रुपये
कुल कीमत 530000 पांच लाख तीस हजार रुपये
News Point 24×7

News Point 24×7