Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में बारिश से नदियों में उफान रिहंद-ओबरा समेत 5 बांधों के गेट खुले, सोन नदी उफान पर

सोनभद्र में बारिश से नदियों में उफान रिहंद-ओबरा समेत 5 बांधों के गेट खुले, सोन नदी उफान पर


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -1/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में लगातार हो रही बरसात के चलते नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रेणुकूट पिपरी स्थित रिहंद बांध के 3 गेट तथा ओबरा डैम के 4 गेट खोल दिए हैं। रिहंद से 20,800 क्यूसेक एवं कनहर बांध के 11 गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।

 

वीओ – धंधरौल और नगवां बांध का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है, जिसके चलते नगवां बांध के 7 गेट खोलने पड़े हैं। मध्य प्रदेश स्थित बाणसागर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद चोपन क्षेत्र में सोन नदी का भी रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, नदी का तेज बहाव लोगों के लिए चिंता का कारण बना है।

 

 

वीओ – सोनभद्र में बरसात और नालियों का पानी घरों में घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के मधुपुर में घरों में पानी घुस गया है। ओबरा नगर और रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं, सड़कों पर लबालब पानी भरा है।

 

 

वीओ – बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच रहे हैं। प्रशासन लोगों से नदी से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है। जिलाधिकारी ने अपील की है कि बच्चों और पशुओं को बांधों और नदियों के पास न जाने दें और पूरी सावधानी बरतें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *