यूपी -सोनभद्र
दिनांक – -26/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे गैंग लीडर चंद्रभूषण समेत उसके दो साथियों अगस्त कोल उर्फ आजाद और अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीनों बदमाश इको प्वाइंट के पास मौजूद हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।
वीओ – बताया जा रहा है कि ये गिरोह सुनसान इलाकों में युवक-युवतियों को निशाना बनाता था। पिछले साल लोढ़ी टोल प्लाजा के पास लूट और छेड़खानी की वारदात में भी यही गैंग शामिल था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनके पास से देसी तमंचा और लूट का मोबाइल बरामद हुआ था।
वीओ – तीनों शातिरों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश कर रही है, साथ ही इनकी अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
सर इस गैंग का नेटवर्क कितना बड़ा है। सोनभद्र में गैंगस्टर गैंग का पर्दाफाश
गैंग लीडर चंद्रभूषण समेत 3 गिरफ्तार, लूट, छेड़खानी और अवैध हथियारों में थे वांछित।
News Point 24×7

News Point 24×7