Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली कि गोभा पुलिस ने 1.25 लाख रुपये की 19 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

सिंगरौली कि गोभा पुलिस ने 1.25 लाख रुपये की 19 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया 


सिंगरौली मध्यप्रदेश

 

दिनांक -20/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

मध्यप्रदेश। सिंगरौली जिले की गोभा पुलिस ने नशामुक्ति अभियान 2.0 नशे से दूरी है जरुरी के तहत बैढ़न थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमन्त कुमार की टीम द्वारा लग्जरी कार से 1.25 लाख रुपये की 19 पेटी 170 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर गोभा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवम सिंह चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक भूरे रंग की डस्टर कार संख्या HR.26,BX9949 से एक व्यक्ति अवैध शराब भरकर बलंगी छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाला है। चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ ग्राम बरहपान से पहले घेराबंदी कर कार को रोकना का प्रयास किया लेकिन कार चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया। पुलिस ने कार का पीछा करते हुए ग्राम मुडवनिया के पास योजनाबद्ध तरिके से उसे घेरकर रोक लिया। चालक से नाम पूछने पर अपना नाम सोनू यादव उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र रामेश्वर यादव निवासी घुई थाना रमकुला जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ का बताया। कार कि तलाशी लेने पर उसमें से 18 पेटी गोवा व्हिस्की व 1 पेटी 8PM कि 170 लीटर अवैध शराब किमत करीब 1.25 लाख हजार रुपये कि विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई किया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *