Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र ओबरा पुलिस ने संकट मोचन खैरटिया रोड पुलिया के पास से 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा संग अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र ओबरा पुलिस ने संकट मोचन खैरटिया रोड पुलिया के पास से 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा संग अभियुक्त को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -15/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र में ओबरा पुलिस ने एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते मंगलवार रात 8 बजकर 10 मिनट करीब पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वाहनो के चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी इस दौरान संकट मोचन मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास से संदिग्ध व्यक्ति अभिषेक मिश्रा ऊर्फ शिवम उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र सनत मिश्रा निवासी सेक्टर -2 संकट मोचन मंदिर थाना ओबरा जिला सोनभद्र मूल निवास ग्राम बघोर,थाना अमिलिया जिला सीधी मध्यप्रदेश को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में रखा 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में जुगैल पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण व एससी एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -11/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *