Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र आम आदमी पार्टी विथ विंग के जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्त हुए शुभम मिश्रा 

सोनभद्र आम आदमी पार्टी विथ विंग के जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्त हुए शुभम मिश्रा 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -13/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

कार्यकर्ताओं, समर्थकों में हर्ष का माहौल

 

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने जिलाध्यक्षों कि नियुक्ति कि घोषणा करते हुए सोनभद्र में युथ विंग के जिलाध्यक्ष पद पर इंजीनियर शुभम मिश्रा पर भरोसा करते हुए उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। जैसे इस बात कि खबर सोनभद्र में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पता चली सभी खुशी से झूम उठे। शुभम मिश्रा को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं उत्तर प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना के नेतृत्व द्वारा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी के प्रति समर्पण, संघर्ष, सक्रिय कार्यशैली को मद्देनजर रखते हुए इंजीनियर शुभम मिश्रा को दोबारा सोनभद्र यूथ विंग जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। आपको बता दें शुभम मिश्रा इससे पहले विधानसभा सचिव एवं जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर पार्टी के विस्तार से लेकर संगठनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहकर समाज हित एवं पार्टी के लिए निरंतर कार्य करने का परिणाम उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष पद नियुक्त किया गया है। शुभम मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की आवाज उठाने के साथ जनहित के मुद्दों पर सदैव संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना, प्रदेश महासचिव वासिफ इसरार , सोनभद्र जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संतोष त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया, प्रदेश सचिव राकेश भारती का विषेश आभार व्यक्त किया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *