यूपी -सोनभद्र
दिनांक -12/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सूत्रों अनुसार चार- पांच दिन पूर्व घर से मोटरसाइकिल द्वारा दर्शन के लिए निकले थे
मारकुंडी घाटी खाई से बाइक भी बरामद हुई हैं

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज ,मामले कि जांच में जुटी है
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी का मामला

सूत्रों अनुसार लोगों को घाटी से दूर्गंध आने पर नीचे सडा गला शव देखे जाने कि बात बताई
मृतक नवदंपति महिला चोपन थाना के सलखन एवं पुरुष राबर्ट्सगंज कोतवाली के बिच्छी गांव निवासी बताया जा रहे
बीते 6 मई को दोनों का विवाह होना बताया जा रहा
फिलहाल मामला हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना कि गुत्थियो में उलझा जांच पर पता चलेगा
घटना बाद दोनों परिवारों में मचा कोहराम
सोनभद्र। सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी खाई में रविवार को करीब सौ फिट गहरी खाई में नवदंपति का शव सडी गली अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को घाटी के खाई से बाहर निकलवाया और परिवार को सुचित किया। सूत्रों अनुसार दोनों का बीते मई के महिने में ही विवाह हुआ था। मिली जानकारी अनुसार दोनों मोटरसाइकिल द्वारा बीते चार पांच दिन पूर्व घर से दर्शन के लिए निकले थे और तब से ही घर नहीं लौटे थे। रविवार को मारकुंडी घाटी से दूर्गंध आने के बाद लोगों ने सडी गली अवस्था में शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को करीब 100 फिट गहरे खाई से बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दिया। मामला संदिग्ध है इसलिए पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।
रविवार को चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी खाई से नवविवाहित दंपति का व मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार चोपन थाना के मारकुंडी घाटी खाई से दुर्गंध आने पर लोगों ने जब खाई कि ओर ध्यान देकर देखा तो दो शव युवक और युवती के सडे – गले अवस्था में पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 100 फिट गहरे खाई से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। शिनाख्त करने पर मृतकों कि पहचान युवती चोपन थाना के सलखन निवासी चंदा उर्फ इंद्रावती पत्नी राहुल, व राबर्ट्सगंज कोतवाली के बिच्छी निवासी राहुल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों कि शादी बीते मई माह में 6 तारीख को ही हुई थी। दोनों घर से मोटरसाइकिल द्वारा दर्शन के लिए निकले थे और तब से लापता थे। घटनास्थल से मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। कई दिन बीतने कि वजह से शव सड गये थे इस कारण तेज दुर्गंध आ रही थी। क्षेत्र में इस तरह से नवदंपति के शव मिलने से तरह – तरह कि चर्चाएं हो रही है फिलहाल मामला संदिग्ध है और पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया है जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके कि आखिर दोनों किसी घटना का शिकार हुए हैं या फिर आत्महत्या या हत्या हुई है फिलहाल पुलिस हर पहलू कि जांच कर रही है। घटना बाद दोनों परिवारों में चीख पुकार मचा हुआ है। घटना वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर होने से लोगों कि भीड़ भी मामले को जानने में थी। फिलहाल मामला संदिग्ध है और पुलिस हर तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हांलांकि प्रशासन कि ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है ।
News Point 24×7
News Point 24×7