यूपी -सोनभद्र
दिनांक -11/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र। ओबरा थाना परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क भवन का शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं फिता काटकर लोकार्पण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरिक्षण कर वहां उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। एवं संबंधित अधिकारियों को तथा कर्मचारियों को आमजन खासतौर पर महिलाओं एवं साइबर अपराध के पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित संवेदनशील, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं एसपी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, तथा महिला हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक करने एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनेगा जानकारी दी। साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का तत्काल पंजीकरण , उचित मार्गदर्शन तथा समयबद्ध सहायता प्रदान की जाने कि बात कही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से अपील कि गई कि किसी भी प्रकार कि साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी अथवा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दे तथा आपातकालीन एवं हेल्पलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7