यूपी -सोनभद्र
दिनांक -9/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के मार्गदर्शन में थाना कोन की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की शिकार महिला आवेदिका पूजा देवी पत्नी विजय कुमार, निवासी ग्राम कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के साथ 50,000 की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा एनसीआरपी ,NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही थाना कोन साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण धनराशि होल्ड कराई गई।
साथ ही 30,000 हजार रुपये की धनराशि पूर्व में ही आवेदिका के खाते में वापस कराई जा चुकी थी। तत्पश्चात माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आवश्यक पत्राचार कर शेष 20,000 हजार रुपये की धनराशि भी सफलतापूर्वक आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराई गई। इस प्रकार आवेदिका की 50,000 हजार रुपये की संपूर्ण साइबर ठगी की धनराशि वापस कराई जा चुकी है। धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, एएसपी ऑपरेशन क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं थाना कोन साइबर टीम के अधिकारियों,कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
यदि आप किसी भी प्रकार के साइबर अपराध के शिकार होते हैं, तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। त्वरित सूचना देने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
News Point 24×7
News Point 24×7