Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र डीएम ने बभनौली कला गांव से मुख्यमंत्री के निर्देश पर रोवर पैमाइश अभियान की शुरुआत की*

*सोनभद्र डीएम ने बभनौली कला गांव से मुख्यमंत्री के निर्देश पर रोवर पैमाइश अभियान की शुरुआत की*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 1/7/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

1 जुलाई से 15 अगस्त तक जिलें में विषेश रोवर पैमाइश अभियान चलाया जाएगा

हर तहसील में प्रतिदिन पांच गांवों में अभियान चलाया जाएगा

अभियान में आधुनिक तकनीक से खेत,चकमार्ग एवं राजस्व अभिलेखों की सटीक पैमाइश कराई जाएगी

 

एंकर। सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एक बार फिर सुर्खियों में है। उन्होंने पगडंडीयो के सहारे खेत में पहुंचकर और जीएनएसएस रोवर से पैमाइश अभियान का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 अगस्त तक विशेष रोवर पैमाइश अभियान जिले में चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत आधुनिक तकनीक से खेत, चकमार्ग एवं राजस्व अभिलेखों की सटीक पैमाइश कराई जाएगी। जिसके तहत हर तहसील में प्रतिदिन पांच गांवों में अभियान चलाया जाएगा। डीएम चर्चित गौड़ के इस सादगी और जमीनी कार्यशैली की ग्रामीणों ने सराहना किया।

 

वीओ– डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में 1 जुलाई से 15 अगस्त तक जीएनएसएस रोवर तकनीक आधारित विशेष पैमाइश अभियान संचालित किया जाएगा। आज अभियान का शुभारंभ बभनौली कला गांव में पहुंचकर कराया गया है। हमारा उद्देश्य है कि अगर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है तो पगडंडियों के सहारे पैदल चलकर किसान के खेत तक पहुंचना पड़ेगा और अपनी देखरेख में आधुनिक रोवर तकनीक से पैमाइश कार्य प्रारंभ कराना होगा । इस अभियान के तहत आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेतों, चकमार्गों एवं राजस्व अभिलेखों की सटीक एवं पारदर्शी पैमाइश सुनिश्चित की जाएगी।

 

वीओ — प्रत्येक तहसील में गठित रोवर टीम प्रतिदिन पांच गांवों में अभियान चलाकर कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करे तथा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं दैनिक प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाएगा । खेत तक पगडंडी के रास्ते पैदल पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किए जाने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बाइट — (चर्चित गौड़ डीएम सोनभद्र )

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *