Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र रायपुर, पन्नुगंज, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं SOG,सर्विलांस ने संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर गो-तस्कर घायल सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार*

*सोनभद्र रायपुर, पन्नुगंज, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं SOG,सर्विलांस ने संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर गो-तस्कर घायल सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 18/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

50,000 के इनामिया गो-तस्कर अभियुक्त विकास यादव गिरफ्तार

 

2 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा एवं 4 खोखा कारतूस बरामद

 

6 गोवंश, घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । रायपुर, पन्नुगंज, रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी,सर्विलांस टीम द्वारा गो-तस्करी की घटना का अनावरण करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50,000 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त भी शामिल है। 17/18.6.2026 कि रात करीब 1.15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन से गोवंशों को मधुपुर-नौगढ़-चकरघट्टा मार्ग होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है, सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र के सारसोत के पास बैरियर लगाकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से पुलिस पर फायरिंग कर दी तथा भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ के लिए जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल होकर गिर पड़े। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा एकाएक धावा बोलकर दोनों घायल अभियुक्तों सहित एक अन्य अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास यादव पुत्र बुट्टन यादव निवासी झरिया, थाना चैनपुर, जिला कैमूर भभुआ, बिहार, मेराज कुरैशी पुत्र अकबर कुरैशी निवासी चैनपुर, थाना चैनपुर, जिला कैमूर भभुआ, बिहार व गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव पुत्र सीताराम निवासी हथिनी, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान विकास यादव एवं मेराज कुरैशी के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा 315 बोर, कुल 2 जिंदा कारतूस एवं 4 खोखा कारतूस बरामद हुए। पिकअप वाहन से वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 6 गोवंश भी बरामद किए गए। घायल अभियुक्त विकास यादव एवं मेराज कुरैशी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल लोढी भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में धारा 109, 61(2) बीएनएस, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 3/5ए/5बी/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गो-तस्करी का कार्य करते हैं तथा गोवंशों को बिहार ले जाकर बेचते हैं। विकास यादव

पुत्र बुट्टन यादव, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम झरिया, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार, 50,000 का इनामिया, मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मेराज कुरैशी उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र अकबर कुरैशी, ग्राम चैनपुर, थाना चैनपुर, जिला कैमूर भभुआ बिहार, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव

उम्र 35 वर्ष पुत्र सीताराम निवासी ग्राम हथिनी, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली के पास से 2 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर, 6 राशि गोवंश, 1पिकअप वाहन बरामद।

अभियुक्त ।

 

बाइट ( ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र बीना सी.एच.पी शिव द्वार के समीप कोयला लदे ट्रेलर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार नवयुवक की मौत*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक 20/6/2026   रिपोर्ट -सतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *