Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र एनसीएल बीना अस्पताल में मरीज को तत्काल एंबुलेंस न मिलने पर जनप्रतिनिधियों के हंगामे पर शिकायत दर्ज*

*सोनभद्र एनसीएल बीना अस्पताल में मरीज को तत्काल एंबुलेंस न मिलने पर जनप्रतिनिधियों के हंगामे पर शिकायत दर्ज*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -18/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

NCL बीना अस्पताल में मरीज को तत्काल एंबुलेंस न देने के बाद जनप्रतिनिधियों ने किया हंगामा

NCL बीना के सुरक्षा प्रभारी ने अस्पताल के नियमित कार्यों में बाधा डालने व गाली -गलौज जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया

 

जनप्रतिनिधियों का आरोप मरीज को रेफर के बाद घंटों एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया

जनप्रतिनिधियों ने बताया किसी भी प्रकार कि बाधा उत्पन्न नहीं कि गई

 

मांगों को लेकर सड़क किनारे धरना प्रदर्शन किया

 

जनप्रतिनिधियों का कहना है एनसीएल बीना के अधिकारी द्वारा गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया

 

मामले में शिकायत के बाद जनप्रतिनिधियों ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराने कि बात बताई

 

दोनों पक्ष एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगा रहे, जांच बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी

 

एनसीएल बीना के सुरक्षा प्रभारी व सहबाज से पक्ष जानना चाहा लेकिन दोनों ने कुछ भी बोलने से इनकार किया

 

एनसीएल पीआरओ का कहना है पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी

 

 

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना चौकी अंतर्गत एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित अटल अस्पताल में बीते 14 जून को बीरबल साहनी पुत्र राजनैन साहनी निवासी चंदुआर, थाना शक्ति नगर सोनभद्र को उपचार हेतु अटल अस्पताल लाया गया था। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु मरीज को रेफर कर दिया गया। उस दौरान तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध न होने का जिक्र अस्पताल कर्मियों द्वारा मरीज के साथ आए जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के साथ 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही गई। तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण कथित तौर पर एनसीएल बीना के सुरक्षा प्रभारी नरेन्द्र कुमार द्वारा चंदन कुमार प्रधान प्रतिनिधि कोहरौल, ओमनारायण भारती प्रधान प्रतिनिधि घरसडी सहित विजय विश्वकर्मा जो पत्रकारिता करते हैं, राजन भारती व अज्ञात के खिलाफ तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अस्पताल कर्मियों से अभद्र व्यवहार करना। गाली -गलौज,जान से मारने की धमकी अस्पताल के नियमित कार्यों में बाधा उत्पन्न करने से व्यवस्था प्रभावित होने तथा अगले दिन सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल परिसर में मुख्य प्रवेशद्वार को अवरुद्ध करने से मरीजों एवं अन्य लोगों का आवागमन बाधित करने से अस्पताल कि सेवाएं बाधित होना बताया जिससे अस्पताल प्रशासन व कर्मियों में भय व असुरक्षा का वातावरण व्याप्त होने को लेकर शक्ति नगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई कि मांग कि गई है। जबकि मामले में जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अस्पताल में अक्सर मरीजों व उनसे भी अभद्र व्यवहार होने का आरोप लगाया है।

बाइट ( चंदन कुमार प्रधान प्रतिनिधि कोहरौल गांव म्योरपुर ब्लाक सोनभद्र)

बाइट ( ओमनारायण भारती प्रधान प्रतिनिधि घरसडी गांव म्योरपुर ब्लाक सोनभद्र)

बाइट ( राजन भारती घरसडी गांव निवासी सोनभद्र)यूपी -सोनभद्र

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र बीना सी.एच.पी शिव द्वार के समीप कोयला लदे ट्रेलर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार नवयुवक की मौत*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक 20/6/2026   रिपोर्ट -सतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *