Breaking News
Home / खबरे / *दुद्धी में अवैध संबंध के कारण हुई हत्या की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया*

*दुद्धी में अवैध संबंध के कारण हुई हत्या की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक :- 11/06/2026

हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चाकू बरामद

सोनभद्र। सोनभद्र में दुद्धी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चाकू भी बरामद किया। बीते मंगलवार को वादी जय सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या के संबंध में दुद्धी थाने पर धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत दुद्धी पुलिस द्वारा तत्परता एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए घटना का सफल अनावरण किया । गुरुवार को बघाड़ू-भीसूर रोड स्थित प्रथम पुलिया के पास से अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं एक चाकू बरामद किया गया।

पुलिस अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का मृतक समासिंह गोड़ पुत्र मोहन गोड़, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ अवैध संबंध था। वह कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए मना कर चुका था, किन्तु मृतक उसकी बात नहीं मानता था। इस कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित था। मंगलवार को उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को फोन कर लीलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी तथा ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठ कर शराब का सेवन किया। इसके पश्चात अभियुक्त ने अपने पास रखे चाकू एवं मौके पर पड़े पत्थर से हमला कर समासिंह गोड़ की हत्या कर दी। राजेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र बब्बन विश्वकर्मा

उम्र करीब 22 वर्ष निवासी डुमरपान, थाना सोनावल, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़।एक मोटरसाइकिल संख्या UP64 BB 9969 व घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया

 

 

बाइट ( अनिल कुमार एएसपी मुख्यालय सोनभद्र)

News Point 24×7✍🏻✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र एनटीपीसीशक्तिनगर द्वारा कोटा में L&T कंपनी के बगल करायें जा रहें निर्माण कार्य में हो रही रायल्टी की चोरी*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 10/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *