Breaking News
Home / खबरे / *राबर्ट्सगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर विभिन्न राज्यों में बेचने वाले गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यो को गिरफ्तार किया*

*राबर्ट्सगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर विभिन्न राज्यों में बेचने वाले गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यो को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 4/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

मानव तस्करी नेटवर्क का आगरा व जयपुर तक फैले नेटवर्क का खुलासा, लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली

 

सोनभद्र। सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन मे क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्ट्सगंज के नेतृत्व में महिला एवं बाल अपराधों तथा मानव तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रावर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। राबर्ट्सगंज थाने पर धारा 137(2), 143(4), 98, 61(2), 64(2)(m) बी.एन.एस. एवं धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित 2 अभियुक्तों को गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राबर्ट्सगंज फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार कर मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर विभिन्न राज्यों में मानव तस्करी गिरोह के सदस्यों के माध्यम से आर्थिक लाभ के उद्देश्य से कई व्यक्तियों को सौंपा,बेचा। इस दौरान बालिका का शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया गया। गिरोह के सदस्यों द्वारा बालिका के बदले लाखों रुपये का लेन-देन एवं प्राप्त साक्ष्यों, पीड़िता द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष दिये गये बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सिद्ध पायी गयी, जिसके आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा गिरोह नेटवर्क की विस्तृत जांच एवं अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार

अभियुक्तों में विपिन पुत्र रमाशंकर उर्फ गन्नू निवासी दुमदुमा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष, काजल उर्फ मंजू पत्नी पवन चौधरी पुत्री स्व. रामप्रीत निवासी खरौंधी थाना कोन जनपद सोनभद्र हाल पता CN 73 अम्बेडकरनगर राम नारायण जायसवाल के मकान मे । मामले में धारा 137(2), 143(4), 98, 61(2), 64(2)(m) बी.एन.एस. एवं धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट, थाना रावर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। पर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट ( रणधीर मिश्रा क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र)

News Point 24×7..✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *