यूपी -सोनभद्र अपडेट
दिनांक -3/6/2026

250 लीटर चोरी का डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद कर एक अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। शक्तिनगर पुलिस द्वारा डीजल चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है , तथा उसके कब्जे से चोरी का करीब 250 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया है। 1.6.2026 की रात्रि में एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में खड़े डोजर मशीन से करीब 250 लीटर डीजल चोरी किए जाने की घटना प्रकाश में आई थी। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन, स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थे। इस दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर हरदवा बस्ती, एनसीएल खड़िया स्टेडियम के पास खड़ी बोलेरो वाहन संख्या UP 64 BT 5182 की तलाशी ली गई, जिसमें 7 गैलनों में रखा लगभग 250 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ एवं पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि सोमवार 1.6.2026 की रात्रि में एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में खड़ी डोजर मशीन से डीजल चोरी किया गया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि एनसीएल में कार्यरत गार्ड लाहौरी यादव द्वारा अभियुक्तों को बुलाकर मशीनों की लोकेशन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गई थीं, जिसके फलस्वरूप चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। विवेचना के दौरान लाहौरी यादव की भूमिका प्रकाश में आई है, तथा उसके विरुद्ध साक्ष्य संकलित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
देवराज चौधरी पुत्र स्व योगेन्द्र चौधरी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, रामगढ़, थाना रामगढ़, जिला रामगढ़, झारखण्ड गिरफ्तार किया गया है। चोरी का लगभग 250 लीटर डीजल (7 गैलनों में)
• एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 64 BT 5182 है।
News Point 24×7..✍🏻

News Point 24×7