Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र चोपन पुलिस ने बीएनएस व पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र चोपन पुलिस ने बीएनएस व पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 31/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना चोपन पर पंजीकृत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसके

तहत चोपन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त राजन उर्फ राजेश को दिनांक 31.5.2026 को समय करीब 5: बजकर 50 मिनट के रेलवे स्टेशन चोपन क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

राजन उर्फ राजेश पुत्र रामचन्द्र, निवासी बेलहत्थी टोला सजहवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 31 वर्ष।

News Point 24×7…

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *