Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र बीजपुर थाना अंतर्गत जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कंकाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा*

*सोनभद्र बीजपुर थाना अंतर्गत जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कंकाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 31/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सीओ अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा हो पाएगा

सोनभद्र। बीजपुर थाने के अंतर्गत धरतीडाड स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच -पडताल में जुट गए। मिली जानकारी अनुसार पशुओं को चराने के लिए जंगल में निकले चरवाहो की नजर जंगल में बिखरे पड़े मानव कंकाल के अवशेष पर पड़ने के बाद खबर आग के तरह क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीजपुर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। मामले को गंभीर देखते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर हर पहलू पर गहन जांच और साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस कंकाल और अन्य अवशेष कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बीजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह अनुसार कुछ समय पूर्व म्योरपुर थाना अंतर्गत पार्वती देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी म्योरपुर के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर परिजनों को मौके पर बुलाया गया । घटनास्थल पर साड़ी, चप्पल,पायल सहित अन्य सामान के आधार पर मृतका की पहचान पार्वती देवी के रूप में की गई।

 

बाइट ( राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)

News Point 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *