यूपी -सोनभद्र
दिनांक 23/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/अमित कुमार

मध्यप्रदेश -सिंगरौली। सिंगरौली जिले स्थित एनटीपीसी विंध्याचल आवासीय परिसर स्थित उमंग भवन में शनिवार को बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की बालिकाओं से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस दौरान संजीब कुमार साहा परियोजना प्रमुख विंध्याचल द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली गौरव बेनल एम जे राजकुमार महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण,रुमा दे शर्मा मानव संसाधन प्रमुख विंध्याचल की विषेश उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जेम 2026 की बालिकाओं के साथ सहज , प्रेरणादाई एवं आत्मीय संवाद करने के साथ एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा बालिकाओं के
शिक्षा,व्यक्तित विकास एवं आत्मविश्वास निर्माण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने बालिकाओं को अपने सपनों को आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया। बालिका सशक्तिकरण अभियान एनटीपीसी की एक प्रमुख सामाजिक पहल के रूप में इसे देखतीं हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा, जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है।
NEWS POINT 24×7…✍🏻
News Point 24×7