Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र पुलिस ने ऱांग साइड वाहन न चलाने हेतु यातायात जागरूकता “सेल्फी स्टेशन,फोटो बूथ” बनाकर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया*

*सोनभद्र पुलिस ने ऱांग साइड वाहन न चलाने हेतु यातायात जागरूकता “सेल्फी स्टेशन,फोटो बूथ” बनाकर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 21/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चुर्क मोड़ स्पाट तिराहा पर यातायात जागरूकता “सेल्फी स्टेशन,फोटो बूथ” स्थापित कर आमजन को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान “Wrong Side Driving Champion”, “गलत साइड = हादसे की फास्ट ट्रैक टिकट”, “भइया, सड़क शॉर्टकट नहीं होती”, “गलत दिशा में गाड़ी, सही दिशा में शर्मिंदगी”, “मेरी जल्दी किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं” तथा “जिंदगी फिल्म नहीं है,” रीटेक नहीं मिलेगा” जैसे जागरूकता संदेशों के माध्यम से वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में आमजन द्वारा सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया गया तथा रॉंग साइड ड्राइविंग से होने वाले दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को सही दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया । साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल एवं पानी देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट लगाने तथा रॉंग साइड ड्राइविंग न करने के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, यातायात निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह सहित यातायात पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।

सोनभद्र पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगे भी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *