यूपी -सोनभद्र
दिनांक 20/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/ शत्रुघन कुमार 
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे थाना पिपरी पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रनटोला क्षेत्र में एक संदिग्ध फिएट कार संख्या BR01AS8250 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मध्य प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊँचे दामों पर बिक्री करने हेतु परिवहन कर रहे थे।अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना पिपरी पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गोलू कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सोभी चक थाना पिपरा जनपद पलामू (झारखण्ड), उम्र करीब 24 वर्ष, जयप्रकाश कुमार पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी पिठौरा थाना पिपरा जनपद पलामू (झारखण्ड)उम्र करीब 28 वर्ष, हंशराज कुमार पुत्र तारा सिंह निवासी बेनीगढ़ थाना टडवा जनपद औरंगाबाद (बिहार)उम्र करीब 33 वर्ष, पुलिस ने 1 अदद फिएट कार संख्या BR01AS8250
ICONiQ White 180 ML कुल 480 शीशी (10 पेटी)
Royal Stag 375 ML कुल 48 शीशी (02 पेटी)
Blender’s Pride 375 ML कुल 24 शीशी (01 पेटी)
Signature Premier Grain Whisky 180 ML कुल 48 शीशी (01 पेटी)
कुल 14 पेटी लगभग 121.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब,3 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (वाहन सहित बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आकी गई है।
News Point 24×7…✍🏻
News Point 24×7