यूपी -सोनभद्र
दिनांक -1/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र कि चोपन पुलिस ने वादी मुद्रिका सेठ पुत्र स्व रामचन्दर सेठ निवासी अमन विहार कालोनी नयी बस्ती डाला थाना चोपन जिला सोनभद्र द्वारा चोपन थाने पर लिखित तहरीर दी गई कि पत्नी प्रभा देवी सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी इस दौरान वीरवल के घर के पास एक व्यक्ति द्वारा उनकी सोने कि चेन छीनकर भाग गया। घटना के बाद शोर मचाने के बावजूद सुबह का समय होने के कारण आसपास कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिल सका। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस कि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त कि गिरफ्तारी में जुटी थी। पुलिस ने वांछित अभियुक्त खुर्शीद आलम ऊर्फ कोर्शीद आलम पुत्र समसुद्दीन निवासी सेवा सदन बाडी डाला, मस्जिद कै पास, थाना चोपन जिला सोनभद्र हाल पता ग्राम वर्दिया थाना चोपन सोनभद्र को शनिवार 11 : बजकर 18 मिनट करीब राबर्ट्सगंज कचहरी चौक से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सोने कि चैन बिक्री से प्राप्त 42,170 रुपये नकदी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसे 207 धारा एमवी एक्ट के तहत निरुद्ध कर लिया गया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कि जा रही है।
News Point 24×7

News Point 24×7