Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले के अनपरा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल*

*सोनभद्र जिले के अनपरा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक 08-05-2026

रिपोर्ट – सतीश दुबे

आपको बता दे की सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहुवानाला के पास प्रातः गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई एक कदम आगे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी कहुवानाला के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के तुरंत बाद बस चालक बस को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

NEWS POINT 24×7….✍️

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *