यूपी -सोनभद्र
दिनांक -4/11/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया
केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला
उन्होंने अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि अपना दल (एस) ने आरएसएस की विचारधारा के साथ जाकर सरदार पटेल की विचारधारा को कमजोर किया
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ने की बात कही
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोनभद्र में घोरावल विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी का ऐलान किया
उन्होंने पार्टी का जनाधार 90 प्रतिशत होने का दावा किया
सोनभद्र। सोनभद्र में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के इमलीपुर में जनहित संकल्प पार्टी की जनचेतना रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। जनचेतना रैली में काफी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। डॉ. आर एस पटेल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। डॉ आर एस पटेल ने मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने सहित घोरावल विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने पार्टी का जनाधार 90 प्रतिशत होने का दावा किया।
डॉ.आर एस पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी सरदार वल्लभभाई पटेल की विचारधारा पर चलती है। उन्होंने अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि अपना दल (एस) ने आरएसएस की विचारधारा के साथ जाकर सरदार पटेल की विचारधारा को कमजोर किया है।
बाइट ( डॉ आर एस पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित संकल्प पार्टी)
News Point 24×7

News Point 24×7