Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाने में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाने में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -04/11/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे

 

 

सोनभद्र /सोनभद्र जिले के म्योरपुर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को म्योरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं छठ पूजा सहित अन्य आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने उपस्थित लोगों से त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा करने से बचें। त्योहारों के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गई।इस दौरान चौकी इंचार्ज लीलासी परमानंद तिवारी, सुनील अग्रहरी, सुजीत अग्रहरी, अजय अग्रहरी, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, राम दयाल प्रजापति, लीलासी ग्राम प्रधान राम नरेश जायसवाल, जगनारायण कनौजिया, रामदास, सुभाष यादव सहित क्षेत्र के तमाम ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में घोरावल क्षेत्र में बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर जा रही महिला से झपट्टा मारकर भागने वालों को पुलिस ने पकड़ा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -4/11/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुधन कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *