Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में दुद्धी स्थित आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले में 612 युवाओं का रोजगार हेतु चयन

सोनभद्र में दुद्धी स्थित आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले में 612 युवाओं का रोजगार हेतु चयन


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -4/11/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

करीब 1800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था

निजी क्षेत्र से करीब 20 कंपनियों ने हिस्सा लिया

 

हिण्डाल्को, विजन इंडिया, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स,

ICICI बैंक, NIIT, L&T

सर्विस केयर, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम, अताप विद्युत परियोजना, सीपेट वाराणसी व अन्य ने हिस्सा लिया

 

सोनभद्र। सोनभद्र में दुद्धी स्थित राजकीय आईटीआई दुद्धी परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें निजी क्षेत्र से करीब 20 कंपनियों ने हिस्सा लिया। 1800 अभ्यर्थियों ने खबरों अनुसार पहुंचकर प्रतिभाग किया जिनमें 612 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने योग्यता के आधार पर चयन किया। रोजगार मेले में सुबह दुद्धी आईटीआई परिसर में अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखने को मिला। रोजगार मेले में हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज, विजन इंडिया, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनआईआईटी, एल एण्ड टी सर्विस केयर, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम, अनपरा तापीय विद्युत परियोजना और सीपेट वाराणसी समेत कई कंपनियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। अभ्यर्थियों को अलग-अलग ट्रेड और योग्यता के आधार पर चयनित किया गया। मिली जानकारी अनुसार मेले में करीब एक हजार आठ सौ अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किए। ज्यादा युवा सुबह से ही अपने जरुरी प्रमाणपत्रों सहित पहुंचे थे। चयनित युवाओं के चेहरे पर नौकरी मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि जिले में ही इस तरह का मेला लगने से उन्हें बाहर भटकना नहीं पड़ा। दुद्धी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू, आईटीआई और सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत वृहद रोजगार मेले में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि मेले का उद्देश्य जनपद के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ना के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में घोरावल क्षेत्र में बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर जा रही महिला से झपट्टा मारकर भागने वालों को पुलिस ने पकड़ा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -4/11/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुधन कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *