Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में एनसीएल बीना में मधुकोन कंपनी के मजदूरों ने बोनस,सैलरी सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य ठप किया, आश्वासन बाद लौटे

सोनभद्र में एनसीएल बीना में मधुकोन कंपनी के मजदूरों ने बोनस,सैलरी सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य ठप किया, आश्वासन बाद लौटे


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -4/11/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

मधुकोन के एचआर ने दो दिनों में मांगों और पुरा कराने का आश्वासन दिया

लगातार एनसीएल बीना में श्रमिको का शोषण पिछले माह भी मांगों को लेकर लामबंद हुए थे श्रमिक

सोनभद्र। बीना । एनसीएल बीना कोयला परियोजना में सीएचपी कार्य कर रही मधुकोन कंपनी के अंतर्गत पेटी कांटेक्टर के श्रमिकों ने बुधवार को बोनस और वेतन भुगतान में देरी के विरोध में लामबंद होकर काम ठप कर दिया। मधुकोन कंपनी के एचआर अरुण तिवारी ने फोन पर बताया मजदूरों से वार्ता हुई है विंध्यवासिनी कोल हैंडलिंग के जिम्मेदार 6 नवंबर को जैसे ही आते हैं उनकी हर जायज मांगों को पूरा कराने का प्रयास कराया जाएगा। एचआर के आश्वासन बाद ऑपरेटरों और श्रमिक कार्य पर वापस लौट गए। आपकों बता दें एनसीएल बीना कोल परियोजना में सीएचपी कार्य कर रही मधुकोन कंपनी के श्रमिकों द्वारा बीते माह भी कथित कंपनी पर समय पर वेतन भुगतान,बोनस, ओवरटाइम भुगतान, सरकार द्वारा तय वेतनमान, वेतन भुगतान नकदी में कर उनका हक मारा जा रहा है। पिछले माह एनसीएल बीना के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर मामला शांत कराया गया था इसके बावजूद समस्या जस-की-तस बनी हुई है। विंध्यवासिनी कोल हैंडलिंग प्लांट मधुकोन कंपनी में पेटी कांटेक्टर के तौर पर काम कर रही है। प्रदर्शन करने वाले ऑपरेटरों,श्रमिकों का आरोप है कि बोनस और छुट्टी का भुगतान समय पर नहीं होता। हाई पावर कमेटी के अनुसार केंद्र सरकार और कोल इंडिया की ओर से तय न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। कुछ मजदूरों को कथित ठेकेदार द्वारा बैंक खाते के बजाय हाथ में नकद मजदूरी देकर उनका शोषण किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर मधुकोन कंपनी व पेटी कांटेक्टर सहित एनसीएल बीना के जिम्मेदार अधिकारियों में से किसे मजदूरों का शोषण करने वाला माना जाए क्योंकि जब मजदूरों द्वारा आवाज उठाई जाती है आश्वासन बाद दोबारा यह स्थिति क्यों बन जाती है। मामले में जिलाधिकारी सोनभद्र को संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में दुद्धी स्थित आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले में 612 युवाओं का रोजगार हेतु चयन

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -4/11/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *