यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस ने
मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहम्मद अफजाल को डाला चढ़ाई पर अल्ट्राटेक पार्किंग के पास से गुरुवार को शाम 5 बजकर 50 मिनट के गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन एवं 1 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बरामद किया गया।
वीओ – घटना का संक्षिप्त विवरण व कृत कार्यवाही गुरुवार को को थाना चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस में वांछित अभियुक्त अफजाल पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी के हेरोइन लेकर ट्रेन के माध्यम से सोनभद्र आने की सूचना प्राप्त हुई।
वीओ – सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस करते हुए उसका पीछा किया गया। डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर झाड़ियों की ओर छिपने, भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद अफजाल पुत्र मोहम्मद इकबाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी बताया तथा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुआ। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
वीओ – पुलिस अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व से हेरोइन की सप्लाई का कार्य करता है तथा सोनभद्र के कुछ व्यक्तियों को हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आया था। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मणिपुर से कच्चा माल ले आकर अपने यहां उसको बनाता है तथा कमी होने पर स्थानीय स्तर पर भी मादक पदार्थ प्राप्त करके सप्लाई करता है।
वीओ – पुलिस विज्ञप्ति अनुसार पूछताछ में प्रकाश में आए तथ्यों एवं अभियुक्त द्वारा बताए गए अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वीओ – गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद अफजाल पुत्र मोहम्मद इकबाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी।
पुलिस ने 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन, 1 स्क्रीनटच ओप्पो मोबाइल फोन, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। अभियुक्त का नाम सुधीर कुमार उर्फ छोटू पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी निवासी डाला चड़ाई थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष। धारा पुलिस थाना जिला सोनभद्र। धर्मवीर पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी निवासी डाला चड़ाई थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष , अभियुक्त का नामः- सूरज उर्फ अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार चन्द्रवंशी निवासी डाला चढ़ाई थाना चोपन जनपद सोनभद्र । जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास गौड़ निवासी चूड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष । दीपक साहू पुत्र मुन्ना लाल साहू निवासी वार्ड नं0-8 पूर्वी परासी अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष ,हाशिम उर्फ चिक्की पुत्र अनवर राईन निवासी चुड़ी गली डाला थाना चोपन,सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष , अकरम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैसी चिल्काटाड़ मार्केट थाना शक्तिनगर, अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी सुधीर कुमार निवासी डाला चड़ाई थाना चोपन,सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष । धारा पुलिस थाना जिला सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। अभियुक्त अफजाल पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी टिकरा उस्मान थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी उम्र करीब 40 वर्ष। एनडीपीएस एक्ट चोपन सोनभद्र
गैरजनपद की जानकारी की जा रही है ।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7