यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा किमत करीब 3 करोड़ 10 लाख

गांजा परिवहन में प्रयुक्त 6 पहिया टाटा कंटेनर वाहन अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख, 2 मोबाइल फोन एवं 10,000 नकद बरामद-
कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 30 लाख
सोनभद्र। सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख, परिवहन में प्रयुक्त टाटा 6 पहिया कंटेनर वाहन, अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख, 2 मोबाइल फोन एवं 10,000 नकद बरामद किए गए। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 30 लाख है।
वीओ – पुलिस विज्ञप्ति अनुसार 23/24.9.2026 को थाना शाहगंज पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण के साथ संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने फोन से सूचना दिया कि मुखबिरी एवं सर्विलांस सूत्रों के माध्यम से चिन्हित करते हुए ग्राम जैत से कुछ पहले एक संदिग्ध कंटेनर को चेक करने हेतु रोकने का प्रयास किया गया, जो कंटेनर लेकर भाग गया है तथा शाहगंज की ओर जा रहा है।
वीओ – सूचना पर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर से आगे पुलिया के पास पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम को चेकिंग करता देखकर कंटेनर चालक द्वारा पुलिया से पहले ही वाहन खड़ा कर दिया गया तथा वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पीछे से रॉबर्ट्सगंज की तरफ से एसओजी प्रभारी मय हमराह मौके पर आ गए। कंटेनर से कुछ दूरी पर नहर के भीटे पर भाग रहे दोनों व्यक्तियों को समय करीब 3 बजकर 5 मिनट के करीब पकड़ लिया गया।
वीओ – पुलिस अनुसार पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलीप कुमार देहुरी एवं संतोष कुमार साहू बताया। कंटेनर वाहन की तलाशी ली गई तो कंटेनर का ढाला पीछे से खाली दिखाई दिया, किंतु आगे की तरफ लगभग दो खाने लोहे की चद्दर को वेल्डिंग कर विशेष केबिन बनाई गई थी। पकड़े गए व्यक्तियों में से दिलीप कुमार देहुरी की निशानदेही पर ट्रक के विशेष केबिन को खुलवाकर देखा गया तो उसमें से कुल 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
वीओ – पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना शाहगंज पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को धारा 60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त ओडिशा के रहने वाले हैं तथा कटक, ओडिशा के रहने वाले एक व्यक्ति के लिए गांजा परिवहन का कार्य करते हैं। अभियुक्तों के अनुसार उसी व्यक्ति द्वारा कंटेनर वाहन में विशेष केबिन तैयार कराकर उसमें गांजा लोड कराया गया था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उक्त गांजा को मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति को पहुंचाया जाना था।
वीओ – पुलिस विज्ञप्ति अनुसार पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वीओ – गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलीप कुमार देहुरी पुत्र नबकिशोर देहुरी, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी सरखिया, पोस्ट कांकड़पाल, थाना ढेनकनाल सदर, जनपद ढेनकनाल, उड़ीसा, संतोष कुमार साहू पुत्र सदानन्द साहू, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी महुलपाल, थाना भुबन, जनपद ढेनकनाल, उड़ीसा, पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख, टाटा 6 पहिया कंटेनर वाहन कि अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख, 2 मोबाइल फोन,10,000 नकद।
कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 30 लाख।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7