सिंगरौली -मध्यप्रदेश
दिनांक -18/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

डीआईजी रीवा रेंज ने किया खुलासा

मध्यप्रदेश। सिंगरौली जिले के जयंत स्थित शंकर मार्केट बजरंग कॉम्प्लेक्स में कंचन ज्वेलर्स में हुए सनसनीखेज ज्वेलरी शॉप में डकैती का सिंगरौली पुलिस ने मात्र 6 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। मामले में रीवा रेंज के डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा किया।
वीओ – कैसे वारदात को अंजाम दिया बदमाशों ने
फरियादी अखिलेश कुमार वर्मा पिता कमेश्वर प्रसाद सोनी उम्र 48 वर्ष निवासी शंकर मार्केट जयंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट पर 5 अज्ञात बदमाश पिस्टल-कट्टा लहराते हुए उनकी कंचन ज्वेलर्स की दुकान में घुसे। बदमाशों ने सभी के मोबाइल छीन लिए। विरोध करने पर एक बदमाश ने कट्टे के बट से फरियादी के सिर पर वार किया जिससे सिर फट गया। 4 बदमाश अंदर से आभूषण और नगदी भरने लगे, 1 गेट पर पहरा दे रहा था और 1 बाहर बाइक पर रेकी कर रहा था।
वीओ – बदमाश दुकान से करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के आभूषण और 2,50,000 रुपये नगद लूट ले गए। स्टाफ राहुल कुमार विश्वकर्मा ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पिस्टल के बट से हमला कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, गोली राहुल के हाथ की गदेली में लगी। इसके बाद सभी बदमाश 2 अपाचे बाइकों पर 3-3 सवार होकर सेक्टर-ए की तरफ भाग निकले।
वीओ – डीआईजी रीवा साकेत प्रकाश पांडे ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। तत्काल 7 टीमें गठित की गईं। एफएसएल टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से चांस प्रिंट संकलित कराए गए। सोनभद्र, बलरामपुर, गढ़वा और पलामू पुलिस को अलर्ट किया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चेकिंग के लिए नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, एसडीओपी मोरवा व एसडीओपी चितरंगी के नेतृत्व में टीमें रवाना की गईं।
6 घंटे में गिरफ्तारी
मुखबिर से सूचना मिली कि 2 अपाचे बाइकों पर 4 संदिग्ध अनपरा की तरफ भाग रहे हैं। पीछा करने पर अनपरा बस्ती से पहले एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने मौके से अनुराग चंद्रवंशी और लकी पासवान निवासी झारखंड को पकड़ा। दोनों ने जयंत डकैती करना कबूल किया। अंदरूनी चोट और पैर में फ्रैक्चर होने पर दोनों को नेहरू शताब्दी अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया।
वीओ – डीआईजी अनुसार यूपी पुलिस की सूचना पर तीसरे आरोपी रोशन कुमार उर्फ रोशन स्वीपर निवासी सोनभद्र को पकड़ा गया, जो जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ है। उसे पहले रेणुकूट अस्पताल और फिर रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया है।
डीआईजी ने बताया कि आरोपियों से कुल , 200.7 ग्राम सोने के जेवरात, 205.410 ग्राम चांदी व 1,04,200 रुपये नकदी, घटना में प्रयुक्त 2 अपाचे मोटरसाइकिल, 1 पिस्टल व 2 कट्टा घायलों से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल
बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में लकी कुमार पासवान – झारखण्ड
, अनुराग कुमार चंद्रवंशी – झारखण्ड, रोशन कुमार – सोनभद्र, यूपी है।
वीओ – डीआईजी ने बताया कि शेष 3 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 9 टीमेंचच अलग-अलग राज्यों में भेजी गई हैं और शेष लूट का माल भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई पर उन्होंने सिंगरौली पुलिस को बधाई दी।
बाइट (डीआईजी रीवा साकेत प्रकाश पांडे, मध्यप्रदेश)
News Point 24×7
News Point 24×7