मध्यप्रदेश -सिंगरौली
दिनांक 17/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/अमित

एंकर। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस रैली निकालकर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक व कार्यकर्ता पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।
वीओ – पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों में व्याप्त आक्रोश के बाद मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सियासत तेज हो गई है जिला मुख्यालय बैढ़न में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली द्वारा विशाल मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए।
मशाल रैली अम्बेडकर चौक बैढ़न से शुरू होते हुए मुख्य बाजार मार्ग से होकर जय स्तम्भ चौक पहुंचकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। पूरे मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “दोषियों को कठोर दंड दो” एवं “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे जोरदार नारे लगाए। मशालों और बैनरों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल आंदोलनमय बना दिया।
वीओ – कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक से लगभग 22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। वर्षों की मेहनत, अभिभावकों की उम्मीदें और छात्रों के सपने भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ रहे हैं।
वीओ – रैली को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा धब्बा है। लाखों रुपये खर्च कर, दिन-रात मेहनत कर छात्र परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन भ्रष्ट तंत्र उनकी मेहनत पर पानी फेर दे रहा है। उन्होंने मांग किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें। कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक रूप से तेज कर दिया जाएगा।
बाइट ( कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान )
NEWS POINT 24×7..✍🏻
News Point 24×7