Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में घोरावल क्षेत्र में बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर जा रही महिला से झपट्टा मारकर भागने वालों को पुलिस ने पकड़ा 

सोनभद्र में घोरावल क्षेत्र में बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर जा रही महिला से झपट्टा मारकर भागने वालों को पुलिस ने पकड़ा 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -4/11/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुधन कुमार

 

 

 

ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

 

सीओ अनुसार औराही इंडियन बैंक से परिजनों के साथ 30 हजार रुपये निकालकर झोले में रखकर पैदल जाते समय घटना हुई

 

सीओ ने बताया पटकागांव मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाश झोला छीनकर भागे

 

ग्रामीणों और परिजनों की मदद से कुछ दूर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया

 

पुलिस अनुसार उनके पास से 30 हजार रुपये, बैंक पासबुक बाइक बरामद हुई

 

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कि

 

 

 

एंकर । सोनभद्र में घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही में बैंक से पैसा निकालकर जा रही महिला से झोला छीनकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने कि कार्रवाई कि है।

 

वीओ – राजेश कुमार राय ने बताया कि दिनांक 3,11,2026 को थाना घोरावल क्षेत्र अंतर्गत औराही इंडियन बैंक से रीता देवी अपने चार परिजनों के साथ 30 हजार रुपये निकालकर झोले में रखकर पैदल घर जा रही थीं। जब वह पटकागांव मोड़ के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका झोला छीन लिया और भागने लगे।

 

वीओ – घोरावल क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि महिला और परिजनों द्वारा शोर मचाने पर पीछा किया गया। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से कुछ दूरी पर ही तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। उनके पास से छीने गए 30 हजार रुपये, बैंक पासबुक और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुनील विश्वकर्मा, राम सुंदर पांडेय और कन्हैयालाल विश्वकर्मा के तौर पर हुई है। सभी शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हैं।

 

वीओ – राजेश कुमार राय सीओ घोरावल ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ घोरावल थाना में पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

बाइट ( राजेश कुमार राय सीओ घोरावल सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में दुद्धी स्थित आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले में 612 युवाओं का रोजगार हेतु चयन

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -4/11/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *