यूपी -सोनभद्र
दिनांक -03/11/2016
रिपोर्ट -सतीश दुबे

बीना (सोनभद्र)।सोनभद्र जिले से कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एनसीएल की चार खदानों कृष्णशिला, बीना, खड़िया एवं झिंगुरदा को प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को आयोजित समारोह में एनसीएल की कृष्णशिला परियोजना ने ओपन कास्ट श्रेणी में देशभर की सभी खदानों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ कृष्णशिला खदान ने न केवल एनसीएल, बल्कि सोनभद्र जिले का भी गौरव बढ़ाया है।
समारोह के मुख्य अतिथि कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एनसीएल को इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। एनसीएल की ओर से सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं संबंधित क्षेत्रों के महाप्रबंधकों ने पुरस्कार ग्रहण किए।
एनसीएल प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि कंपनी की परिचालन उत्कृष्टता, सतत एवं जिम्मेदार खनन, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। खदानों के बेहतर संचालन और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के परिणामस्वरूप कंपनी को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।इस अवसर पर एनसीएल के सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक मंडल एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली परियोजनाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों और पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।कृष्णशिला खदान का देशभर में प्रथम स्थान हासिल करना सोनभद्र और सिंगरौली के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि कोयला उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षित, जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील खनन की दिशा में एनसीएल के प्रयासों को भी रेखांकित करती है।
News Point 24×7

News Point 24×7