यूपी -सोनभद्र
दिनांक -2/11/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
कथित दो सगी बहनों समेत किशोर घायल
राहगीरों कि सहायता से एंबुलेंस द्वारा दुद्धी सामूदायिक अस्पताल में डॉ. युवक को मृत घोषित किया
सूत्रों अनुसार घायलों में दो सगी बहनें व एक किशोर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाने कि कार्रवाई शुरू कराया
घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कथित कनहर पुल के पास पुराने बैरियर के पास कि बताई जा रही
सूत्रों अनुसार परिजनों में घटना कि जानकारी बाद चीख-पुकार मची
सोनभद्र। सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कथित कनहर पुल के समीप पुराने बैरियर के पास बाइकसवारों में सड़क दूर्घटना में एक की मौत अन्य तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों कि सहायता से एंबुलेंस द्वारा उन्हें उपचार हेतु दुद्धी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया बाइक चालक को चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। बाइकसवार दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हुई एवं एक किशोर को हल्की चोट लगना बताया जा रहा। सूत्रों अनुसार कथित बरखोहरा गांव निवासी अंजलि 22 वर्षीय बहन सीमा कुमारी के उपचार के लिए दुद्धी जाने के लिए राह में बस का इंतजार कर रही थीं। कथित तभी वहां गांव के धर्मेंद्र कुमार उम्र करीब 25 वर्ष व दीपक कुमार उम्र करीब 17 वर्ष मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। कथित दोनों किसी कार्यवश दुद्धी जा रहे थे । कथित धर्मेंद्र द्वारा उन्हें मोटरसाइकिल से ही दुद्धी छोड़ने के आश्वासन पर पहले अंजलि ने तो मना किया, किंतु कोई वाहन न मिलने से दोनों बहनें बाइक से जाने के लिए राजी हो गईं। कथित एक मोटरसाइकिल पर सभी सवार होकर दुद्धी की ओर निकले। कथित चर्चाओ अनुसार बाइक सवार ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। खबरों अनुसार राहगीरों ने आनन-फानन में एंबुलेंस कि सहायता से घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। दुद्धी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने धर्मेंद्र को जांचोपरांत मृत घोषित कर अंजलि एवं सीमा का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार दीपक को हल्की चोट लगी हैं। घटना कि जानकारी परिजनों को मिलने पर अस्पताल पहुंचने पर शव देखकर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया।
News Point 24×7

News Point 24×7