यूपी -सोनभद्र
दिनांक -1/11/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सोनभद्र। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली में रविवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापारियों और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में बाजारों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर गहन चर्चा हुई। सीओ ने व्यापारियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
इस संबंध में पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश जारी किया । व्यापारियों से दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चालू अवस्था में रखने, अतिक्रमण न करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
News Point 24×7

News Point 24×7