Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र वोटर लिस्ट में 51,386 नाम काटने व 4,180 नाम कई बार जोड़ने का आरोप सपा के अविनाश कुशवाहा ने लगाया 

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र वोटर लिस्ट में 51,386 नाम काटने व 4,180 नाम कई बार जोड़ने का आरोप सपा के अविनाश कुशवाहा ने लगाया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -26/10/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे /शत्रुधन कुमार

 

 

राष्ट्रीय सचिव द्वारा SIR की आड़ में भाजपा के इशारे पर वोट चोरी का षड्यंत्र का आरोप लगाया

 

एंकर। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज सदर विधानसभा क्षेत्र 401 की मतदाता सूची को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक राबर्ट्सगंज सदर अविनाश कुशवाहा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। अविनाश कुशवाहा द्वारा 24 अक्टूबर को निर्वाचन निबंधन अधिकारी, उपजिलाधिकारी विधानसभा राबर्ट्सगंज 401, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ,मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार नई दिल्ली, तथा 25 अक्टूबर को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करके प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है।

वीओ – सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राबर्ट्सगंज सदर अविनाश कुशवाहा ने बताया कि एसआईआर के नाम पर बडा फर्जीवाड़ा और वोट चोरी का कथित षड्यंत्र भाजपा के इशारे पर होना बताया है। चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट को सही करने के नाम पर बड़ी संख्या में विधानसभा रॉबर्ट्सगंज में विपक्ष के मतदाताओं के लगभग 51386 नाम काटे गए हैं। भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव आयोग के प्रभाव में लेकर धोखे से सत्ता पाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी का पर्दाफाश हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी ने पहले ही कर दिया है, और एसआईआर की आड़ में विधानसभा रॉबर्ट्सगंज में 4180 नाम ऐसे जोड़े हैं जिनका नाम, पता, वल्दियत और उम्र एक ही है। जबकि अलग-अलग ईपिक नं० से वोटर लिस्ट में कई-कई बार उनके नाम हैं, उन्होंने कथित तौर पर पत्र में भाजपा और चुनाव आयोग की मिली भगत कि बात को दर्शाना बताया है।

 

वीओ – अविनाश कुशवाहा द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि क्षेत्र के लगभग सभी बूथों पर व्यापक पैमाने पर दोहरे और फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं। कई बूथों पर एक ही व्यक्ति का नाम, आयु, पिता,पति का नाम और पता पूरी तरह समान है, लेकिन उनके अलग-अलग वोटर आईडी नंबर जारी करके मतदाता सूची में 2 से 5 बार से भी अधिक नाम दर्ज किए गए हैं।

 

वीओ – सपा के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने मांग की है कि राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 के सभी बूथों पर तत्काल सघन जांच कराई जाए। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा एक से अधिक बार दर्ज फर्जी , दोहरे नामों को सूची से तत्काल निरस्त करने का निर्देश दिया जाए। एवं साक्ष्य के तौर पर उन्होंने कतिपय बूथों के दोहरे मतदाताओं के नाम, वोटर आईडी नंबर और विवरण की सूची भी संलग्न की है।

 

 

वीओ – अविनाश कुशवाहा ने बताया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सोनभद्र से समाजवादी पार्टी मांग करती है ,कि सोनभद्र की सभी विधानसभाओं में एसआईआर के तहत जितने भी मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, फोटो युक्त सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उसका भौतिक सत्यापन कर वस्तुस्थिति कि जांच कि एवं सत्यता समझ सकें।

 

वीओ – अविनाश कुशवाहा ने बताया लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। जांच में दोहरे अथवा अपात्र नाम पाए जाने पर निर्वाचन नियमानुसार दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए साथ ही मतदाता सूची में सुधार सुनिश्चित किया जाए।

 

वीओ – सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक ने पत्र में मांग की है कि नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चल रहा है, उस संबंध में कई बीएलओ द्वारा फार्म 6 जमा करने वाले नए मतदाताओं को रिसीविंग नहीं दी जा रही है। यह भी संज्ञान में आया है कि अंतिम समय में ऐसे कई आवेदन निर्वाचन कार्यालय द्वारा कूड़ेदान में फेंक दिए जाते हैं, जिस कारण कई बार फार्म 6 जमा करने के बावजूद मतदाता हताश-निराश होकर मतदान से वंचित रह जाता है।

 

वीओ – अविनाश कुशवाहा द्वारा पत्र की प्रतिलिपि निर्वाचन निबंधन अधिकारी,उपजिलाधिकारी विधानसभा क्षेत्र 401 रॉबर्ट्सगंज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को भेजकर मामले से अवगत कराया है।

 

बाइट ( अविनाश कुशवाहा , पूर्व विधायक राबर्ट्सगंज सदर, राष्ट्रीय सचिव सपा, सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में चोपन पुलिस अवैध खनन से कमाए 83 लाख रुपये के दो ट्रक कुर्क किए 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -25/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *