यूपी -सोनभद्र
दिनांक -26/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस अनुसार चेकिंग के दौरान दुद्धी क्षेत्र के स्टेशन रोड से पकड़े गए
सोनभद्र। सोनभद्र में दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम पर 2 करोड़ 37 लाख रुपये साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार ठगी करने वालो में मुख्य अभियुक्त चंदौली और बाकी दो सदस्य दुद्धी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश करने का कार्रवाई कर तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
वीओ – पुलिस विज्ञप्ति अनुसार दुद्धी पुलिस रविवार सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट के करीब रेलवे स्टेशन परिसर रोड से गिरोह के 3 लोगों को पकड़ा गया। जिनमें मुख्य अभियुक्त भी है, जो चंदौली जिले का रहने वाला है। अन्य दो सदस्य दुद्धी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला तब खुला जब समन्वय जेएमआईएस पोर्टल पर संदिग्ध खातों की जांच के दौरान 16 अक्टूबर को जब सत्य सनातन ट्रस्ट वाले खाते को खोला गया तो पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार एक ही खाते से 35 अलग-अलग साइबर फ्रॉड की शिकायतें जुड़ी हुई मिली और खाते में करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन होना बताया गया।
वीओ – सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। धाराएं भी गंभीर लगीं बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट। सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लिया। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, सीओ साइबर हर्ष पाण्डेय और सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी की देखरेख में दुद्धी पुलिस लगी हुई थी।
वीओ – पुलिस विज्ञप्ति अनुसार रविवार की सुबह म्योरपुर तिराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों वांछित अभियुक्त स्टेशन रोड पर हैं। पुलिस ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा । पुलिस अनुसार तलाशी में अभियुक्तों के पास से 3 मोबाइल फोन मिले हैं, इन्हीं मोबाइल फोन से ठगी करने का काम करना बताया गया। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार मुख्य अभियुक्त हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश पुत्र चिंतामणि पाण्डेय ग्राम बागी बगही, नौगढ़, जिला चंदौली निवासी पूरे गिरोह का सरगना बताया जा रहा तथा अंजनी कुमार पुत्र उदित नारायण महुअरिया, थाना दुद्धी ,वेदान्त मौर्या पुत्र पवन कुमार कुशवाहा रजखड़, थाना दुद्धी दोनों सोनभद्र निवासी है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने कि कार्रवाई कि।
वीओ – दुद्धी क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि धार्मिक ट्रस्ट के नाम पर खाता खुलवाना आसान होता है, लोग शक नहीं करते और इसी का फायदा उठाकर गिरोह ने 35 लोगों को अलग-अलग तरीके से ठगने का काम किया।पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि पैसा कहां-कहां गया एवं गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।
वीओ – पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा दुद्धी संजय सिंह, लक्ष्मण शंकर यादव, शेरबहादुर यादव, सुनील सरोज, सौरभ पाण्डेय शामिल रहे।
क्षेत्र में गिरफ्तारी के बाद से लोगों में चर्चाएं चल रही है कि ट्रस्ट की आड़ में ही ठगी होने लगे तो आम व्यक्ति अब किसपर भरोसा कर पाएगा
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7