यूपी -सोनभद्र
दिनांक -10/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पहले से लंबित पुलिस विभाग की 5 और राजस्व विभाग की 77 शिकायतें थीं

पुलिस विभाग में कुल 9 शिकायतें आईं, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया

राजस्व विभाग में 54 शिकायतें आईं, जिनमें 25 का मौके पर निस्तारण किया गया
सोनभद्र। जनपद के सभी थानों में आज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े मामले आए। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, बाकी मामलों में संबंधित टीमों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
खास तौर पर जमीन संबंधी विवादों को लेकर पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने पर जोर दिया गया, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
पहले से लंबित – पुलिस विभाग की 5 और राजस्व विभाग की 77 शिकायतें थीं।
आज पुलिस विभाग में कुल 9 शिकायतें आईं, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग में 54 शिकायतें आईं, जिनमें से 25 का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी बची शिकायतों का जल्द निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं।
News Point 24×7

News Point 24×7