यूपी -सोनभद्र
दिनांक -4/10/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व जांच में जुटी
सीओ सिटी ने बताया कि बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा
सीओ अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि कार्रवाई शुरू कराया
पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी
सोनभद्र । सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरहवा टोले में घर के अंदर 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई । मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
वीओ – चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलखन के बैरहवा टोले में मनोरमा देवी उम्र करीब 50 वर्ष का शव घर के अंदर लहूलुहान हालत में मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। बेटे सुनील कुमार ने मां को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि कार्रवाई शुरू कराया।
वीओ – बेटे सुनील का कथित आरोप है कि उसकी मां घर में अकेली रहती थीं और उसकी सगी मौसी से विवाद चल रहा था। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई ये अभी साफ नहीं है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।
वीओ – मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है।
बाइट ( रणधीर मिश्रा, सीओ सिटी, सोनभद्र)
बाइट (सुनील कुमार, मृतका का बेटा सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7