यूपी -सोनभद्र
दिनांक -3/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए

सोनभद्र। सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दुद्धी थाने में दुद्धी सर्किल के पांच थानों का अर्दली रूम किया। इसमें दुद्धी, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने के मामले शामिल रहे।
अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी मामलों के समय से निस्तारण के निर्देश दिए। महिला अपराधों में संवेदनशीलता से कार्रवाई करने और मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने को कहा। साइबर अपराधों पर चर्चा के दौरान साइबर फ्रॉड की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, पीड़ित की रकम होल्ड कराने और हेल्पलाइन 1930 के प्रचार पर जोर दिया गया। साथ ही आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने दुद्धी थाने का निरीक्षण किया। थाने के अभिलेख, जनसुनवाई, महिला हेल्प डेस्क, बैरक और साफ-सफाई देखी। अभिलेखों के रखरखाव और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
News Point 24×7

News Point 24×7