मध्यप्रदेश सिंगरौली
दिनांक -26/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

विसर्जन व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग के बीच जिले में 81 प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न

सिंगरौली। सिंगरौली में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा, एवं भक्तिमय वातावरण के साथ भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी गई। विभिन्न विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे। जिले में स्थापित सभी 81 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। पुलिस महानिरीक्षक महोदय गौरव राजपूत के निर्देशन, पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम महोदय के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा महोदय के पर्यवेक्षण में गणेश विसर्जन को लेकर जिलेभर में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। विसर्जन से पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने स्वयं प्रमुख घाटों एवं विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, जल सुरक्षा तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विसर्जन स्थलों पर सतत निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। विसर्जन के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं सभी अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस जवानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं से संवाद किया। पुलिस बल द्वारा विसर्जन स्थलों, प्रमुख मार्गों, यातायात बिंदुओं एवं संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखी गई। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखते हुए अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर निगरानी रखी गई। सिंगरौली पुलिस की पूर्व तैयारी, फील्ड मॉनिटरिंग,अधिकारियों-
कर्मचारियों की एवं आमजन के सहयोग के सहयोग से जिले में श्री गणेश विसर्जन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सहयोग के लिए समस्त सिंगरौलीवासियों, श्रद्धालुओं, गणेशोत्सव समितियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक सहयोगियों तथा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
News Point 24×7
News Point 24×7