मध्यप्रदेश सिंगरौली
दिनांक -26/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

करीब 6 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद
सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक शियाज के एम के निर्देशन एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी नवानगर राकेश साहू के नेतृत्व में थाना नवानगर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए करीब 6 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। फरियादी बृज कुमार कुशवाहा निवासी माजन कला ने नवानगर थाना में लिखित तहरीर दर्ज कराया था की वह परिवार सहित उज्जैन गया था, वापस लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला तथा अलमारी एवं श्रृंगारदानी के लॉकर टूटे होने के साथ घर से सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण एवं नगदी चोरी हो गए थे। शिकायक पर नवानगर पुलिस ने बीएनएस कि धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया। नवानगर थाना प्रभारी राकेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिनकी निशानदेही पर चोरी गए पायल, छागल, करधनी, बिछिया, मंगलसूत्र, सुई-धागा, झुमकी एवं सोने की नथ सहित करीब 6 लाख के आभूषण बरामद किए गए। प्रकरण में शामिल एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक की तलाश जारी है, जिसे शीघ्र तलाश कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक उपनिरीक्षक डॉ. अजीत सिंह, सहायक निरिक्षक अरविन्द चतुर्वेदी, आर, जितेन्द्र सेंगर, मोहित सिंह, जगदीश तिवारी, आर सुरेश परस्ते, प्रशान्त सिंह बघेल, विकास तोमर एवं एमआर, मेघा माझी की सराहनीय भूमिका रही।
News Point 24×7
News Point 24×7