Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत के तहत 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत के तहत 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -22/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा करीब 50 लाख रुपये का तथा वाहन समेत कुल 62 लाख की बरामदगी

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

बरामद गांजे की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार, 3 मोबाइल और नकदी मिलाकर कुल बरामदगी 62 लाख रुपये की है।

 

 

वीओ – चोपन पुलिस को प्रीतनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एसओजी ने सूचना दी कि हाथीनाला टोल प्लाजा के पास से एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन संख्या CG14MV 9648 रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही है।

 

वीओ – सूचना पर पुलिस ने बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में घेराबंदी की। शाम 4 बजकर 25 मिनट के करीब ओबरा पुल की सर्विस लेन पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की पिछली सीट और डिग्गी में रखे 4 बोरों से 93 पैकेट में कुल 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

 

वीओ – पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाना चोपन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वाहन को MV Act की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

 

 

वीओ -पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाकर अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में वाहन में लोड किया गया था। इसे सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति को सप्लाई करना था। गांजे की खरीद के लिए फोन-पे से पैसों का लेन-देन हुआ था। पुलिस अब मोबाइल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

 

वीओ – गिरफ्तार अभियुक्तो में मुकुन्द यादव (24 वर्ष) पुत्र सकेलन यादव, निवासी सिहार धार, थाना लैलूंगा, रायगढ़ छत्तीसगढ़, रोहित सिदार 23 वर्ष पुत्र घनश्याम सिदार, निवासी सिहार धार, थाना लैलूंगा, रायगढ़ छत्तीसगढ़, आशीष मौर्या 19 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद मौर्या, निवासी महुगढ़, थाना हलिया, मीरजापुर

1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा – कीमत 50 लाख

– ब्रेजा कार CG14MV 9648 – कीमत 12 लाख, 3 मोबाइल फोन, 1210 रुपये नकद

 

बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *