Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली में एटक कार्यालय पर स्व. कॉमरेड राजन मैथ्यू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दिया 

सिंगरौली में एटक कार्यालय पर स्व. कॉमरेड राजन मैथ्यू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दिया 


मध्यप्रदेश सिंगरौली

 

दिनांक -22/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

मजदूरों के मसीहा माने जाते थे स्व राजन मैथ्यू

 

मजदूर हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का सभी ने संकल्प लिया

मध्यप्रदेश। सिंगरौली कि कोलियरी मजदूर सभा एटक ने सिंगरौली एटक के पूर्व महामंत्री और मजदूरों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले स्वर्गीय कॉमरेड राजन मैथ्यू की पुण्यतिथि मंगलवार 22 सितंबर को श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद कर मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कोलियरी मजदूर सभा एटक के कार्यालय प्रतिमा स्थल पर किया गया। इस दौरान संगठन के महामंत्री कॉमरेड अजय कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों सहित समस्त परियोजनाओं के अध्यक्ष एवं सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और स्वर्गीय नेता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री कॉमरेड अजय कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजन मैथ्यू जी ने अपना पूरा जीवन कोलियरी मजदूरों के हितों के लिए समर्पित कर दिया। उनकी विचारधारा, कर्मशीलता और निस्वार्थ सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा, कॉमरेड राजन मैथ्यू का जीवन मजदूरों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा है। संगठन सदैव जाति-धर्म से ऊपर उठकर मेहनतकशों के लिए लड़ता आया है और स्वर्गीय राजन मैथ्यू इसी संघर्षशील परंपरा के प्रतीक थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने और मजदूर वर्ग के हितों के लिए समर्पित रहने का संकल्प लेते हैं। अवसर पर विभिन्न परियोजना अध्यक्षों एवं सचिवों ने भी स्वर्गीय नेता के योगदान को याद करते हुए अपने विचार रखे। संगठन की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में भी मजदूरों के वेतन, बोनस, सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा, जो स्वर्गीय कॉमरेड राजन मैथ्यू का सपना था।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *