Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र कि अनपरा पुलिस ने इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी का खुलासा कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारी हिरासत में लिए

सोनभद्र कि अनपरा पुलिस ने इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी का खुलासा कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारी हिरासत में लिए


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -15/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने इलेक्ट्रिक दुकान में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। उनके कब्जे से 11 बोरियों में चोरी किया गया इलेक्ट्रिक केबल तार और चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है।

पुलिस विज्ञप्ति अनुसार बीते अगस्त 13.9.2026 को वार्ड नं-3 स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा केबल तार चोरी कर ले जाने के संबंध में थाने पर धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दुल्लापाथर रोड स्थित जियो टावर के पास से टीवीएस ई-रिक्शा से चोरी के केबल तार को ले जाते हुए अभियुक्त को पकड़ा गया। बरामद माल की पहचान वादी मुकदमा द्वारा अपनी दुकान से चोरी हुए सामान के रूप में की गई। पुलिस ने प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।पुलिस अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 13.9.2026 को वे चोरी करने के उद्देश्य से ई-रिक्शा से सिनेमा रोड की तरफ घूम रहे थे। जहां वार्ड नं-3 में सुनसान जगह पर इलेक्ट्रिक की दुकान देखकर भोर के समय ताला तोड़कर बोरियों में केबल तार भरकर ई-रिक्शा से ले गए और कुछ बोरियां रास्ते में गिर गई थीं। शेष माल को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे तभी पकड़े गए।

गिरफ्तार अभियुक्तो में सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व लालचन्द्र, निवासी ग्राम डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष, दो बाल अपचारी उम्र करीब 14 व 15 वर्ष, पुलिस अभिरक्षा में।तीन सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 30 बंडल 2.5 एमएम एल्युमिनियम केबल तार, दो लाल , सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 13 बंडल 2.5 एमएम एल्युमिनियम केबल तार, चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 8 बंडल 2.5 एमएम कॉपर केबल तार, दो सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 2 बंडल 6 एमएम 4-कोर कॉपर केबल तार, चोरी में प्रयुक्त 1 टीवीएस किंग ईपी 4 ई-रिक्शा संख्या UP64CT6064।

कुल 11 बोरियों में इलेक्ट्रिक केबल तार बरामद किया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र कि शक्तिनगर पुलिस ने जिला बदर अपराधी को सोनभद्र सीमा से बाहर किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -14/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *